फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ड्रोन से वन क्षेत्रों की बढ़ेगी निगरानी, अधिकारियों ने कामकाज की समीक्षा की

Wed, 24 Mar 2021 07:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आयुक्त वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने वन उत्सव में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने जंगली और देसी वनस्पतियों के संरक्षण के साथ दुर्लभ प्रजातियों के रोपण पर जोर दिया। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से अतिक्रमण और अन्य संवेदनशील वन क्षेत्रों की निगरानी करने को कहा। शहरी क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के लिए सिटी फारेस्ट के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन


आयुक्त सचिव वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ भूस्खलन और भूस्खलन वाले वन क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया। नुकसान और अतिक्रमण के खतरे को कम करने के लिए अधिकारी लगातार वन क्षेत्रों का दौरा करें।

पीसीसीएफ जेएंडके डा. मोहित गेरा ने वन सुरक्षा, संरक्षण, वनीकरण और जैव विविधता संरक्षण सहित वन विभाग की भूमिका और कार्यप्रणाी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कैंपा कार्यों, वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) 2006 के कार्यान्वयन आदि की जानकारी दी। इसके अलावा डिजिटल सेवाओं पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें