फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में फिर दिखा ड्रोन: सीमा से ढाई किमी अंदर आ घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

Thu, 15 Jul 2021 10:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रामगढ़ के सीमावर्ती गांव नंदपुर में सैन्य कैंप के ऊपर मंडरा रहा था।
विज्ञापन
ड्रोन हमला - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रामगढ़ सेक्टर के सीमावर्ती गांव नंदपुर में वीरवार रात करीब 9.30 बजे पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में ढाई किलोमीटर अंदर आ घुसा। ड्रोन सैन्य कैंप के पास मंडरा रहा था। जवानों ने जब देखा तो फायरिंग कर खदेड़ा। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गया। सेना ने इसकी जानकारी बीएसएफ के अधिकारियों को दी। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: जम्मूवासियों को मिलेगा रोपवे का तोहफा, प्रदेश में तीस साल बाद ऐसे किसी रोपवे का हुआ निर्माण

गौरतलब है कि पलांवाला सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार की रात ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने फायरिंग कर उसे खदेड़ दिया। इस बीच एयरफोर्स स्टेशन पर भी बुधवार की रात आसमान में चमकती रोशनी देखी गई। हालांकि, एयरफोर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एक दिन पहले अरनिया और हीरानगर में भी ड्रोन दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात 9.45 बजे पलांवाला सेक्टर में फेंसिंग के पास पाकिस्तान का ड्रोन मंडराता दिखा। राजा पोस्ट के पास सेना ने जब ड्रोन की आवाज सुनी तो फायरिंग कर दी। इससे ड्रोन वापस पाकिस्तान क्षेत्र में चला गया। सूत्रों ने बताया कि यह पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर था जो इलाके में सर्विलांस के लिए भेजा गया था।

खौड़ पुलिस थाना प्रभारी बलविंदर सिंह भाऊ ने बताया कि सेना की तरफ से पाक ड्रोन को खदेड़ दिया गया, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र में नाके लगाकर वाहनों की जांच की। सीमावर्ती गांवों में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया। सेना ने भी सीमा पर तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर सफेद रंग की रोशनी देखी गई। हालांकि, एयरफोर्स की ओर से ड्रोन देखे जाने की पुष्टि नहीं की गई है।

सीमा पर लगातार ड्रोन की मूवमेंट
पिछले कुछ दिनों से सीमा पर ड्रोन की लगातार मूवमेंट देखने को मिल रही है। दो जुलाई को भी पाकिस्तानी क्वाडकॉप्टर ने अरनिया सेक्टर में भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी, लेकिन बीएसएफ की फायरिंग के बाद वह लौट गया। 27 जून को जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से हमला करते हुए दो बम गिराए गए थे। इसमें एयरफोर्स के दो जवानों को मामूली चोट आई थी। इससे पहले मंगलवार की रात में अरनिया सेक्टर में देखे गए ड्रोन को बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें