फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drone Attack: पाक गोलाबारी में मारे गए अमरीक सिंह और जाकिर हुसैन के परिवारों से मिले एलजी सिन्हा और सीएम उमर

Mon, 12 May 2025 01:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए अमरीक सिंह और जाकिर हुसैन के परिवारों से जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ जिले में पाकिस्तानी गोलाबारी में हुए नुकसान की जांच की। सोमवार को वह पुंछ के उन क्षेत्रों में पहुंचे जहां गोलाबारी के दौरान कई लोग घायल हुए और कुछ मर गए। मुख्यमंत्री ने गोलीबारी में मारे गए अमरीक सिंह के परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन


बाद में उमर अब्दुल्ला ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और धार्मिक नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और राहत उपायों पर चर्चा हुई।

जम्मू में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए जाकिर हुसैन के परिवार से मुलाकात की और उनसे अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दोनों नेताओं ने गोलाबारी में मारे गए नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वादा किया कि सरकार हर संभव उपाय करेगी और हर संभव राहत प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें