बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मण में दो दिन पहले सैन्य क्षेत्र के ऊपर ड्रोन की हरकत देखी गई थी। उसके बाद वह गायब हो गया। इससे पहले भी कालूचक और बीरपुर क्षेत्र में ड्रोन की हरकत देखी गई थी, जिसके बाद शनिवार को सैन्य क्षेत्र से सेना द्वारा ड्रोन के जरिये बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र का एरियल व्यू देखा गया। इसमें उन्होंने ड्रोन को लेकर मॉक ड्रिल की, और उसे सैन्य क्षेत्र बाड़ी ब्राह्मणा से लेकर सिडको चौक तक भेजा और सारे कस्बे का दौरा कराया, जिसके चलते लोगों में गहमागहमी का माहौल रहा। क्योंकि आर्मी द्वारा उड़ाए गए ड्रोन को लेकर चर्चा का विषय क्षेत्र में बना रहा। हालांकि सेना द्वारा यह ड्रोन क्षेत्र में एरियल व्यू चेक करने के लिए उड़ाया गया था। संवाद