संभाग में कई
ड्राइविंग स्कूल परिवहन विभाग की नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे हैं।
कई ऐसे स्कूल हैं, जिनकी मान्यता विभाग ने रद्द कर रखी है, बावजूद इसके
उक्त स्कूल चलाए जा रहे हैं। मान्यता प्राप्त स्कूल भी नियमों का पूरी तरह
से पालन नहीं कर रहे।
ऐसे में अब इन स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी की
जा रही है। हालांकि पिछले कई सालों से इन स्कूलों को सही तरह से चलाने में
विभाग असफल हुआ है। परिवहन आयुक्त की ओर से इन स्कूलों पर निगरानी रखने के
लिए टीम बनाई गई है।
परिवहन मंत्री ने भी कहा है कि इन स्कूलों पर नजर रखने
के लिए तैयारी की गई है। कुछ ही दिन में इसका नतीजा सामने आएगा। जानकारी
के अनुसार परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 99 स्कूलों को मान्यता
दी गई है।
इनमें से 65 ही चल रहे हैं, क्योंकि नियमों पर खरे न उतरते हुए
34 स्कूल बंद कर दिए गए थे। इनमें से कुछ अब भी चल रहे हैं।