फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण लंबित पड़े ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब नगरोटा में होगा ड्राइविंग ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने जम्मू जिले में लंबित ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी करने के लिए दो अतिरिक्त ड्राइविंग टेस्टिंग बोर्ड बनाया है। इसमें उन ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों का ट्रायल टेस्ट लिया जाएगा, जिन्होंने लॉकडाउन से पहले आवेदन किया था और लॉकडाउन के कारण टेस्ट नहीं दे पाए थे। जम्मू जिले में ऐसे लंबित पड़े सभी ड्राइविंग लाइसेंसों की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अब खानपुर, नगरोटा में स्थित ट्रायल ग्राउंड में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल होगा। प्रतिदिन होने वाले लाइसेंस ट्रायल में आवेदकों को सुबह और शाम की शिफ्ट में बुलाया जाएगा। सुबह नौ बजे पहली शिफ्ट होगी जबकि, दोपहर दो बजे से दूसरी। इस दौरान हर शिफ्ट में 50 आवेदकों का ही ट्रायल लिया जाएगा। इसमें फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व की व्यवस्था लागू की जाएगी। ट्रायल देने आने वाले आवेदकों को सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें