फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में अब ठेके पर रखे जाएंगे चालक-परिचालक, जेकेआरटीसी ने मांगे आवेदन

Mon, 12 Oct 2020 02:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन मे अब नियमित भर्ती नहीं होगी बल्कि चालक-परिचालक ठेके पर रखे जाएंगे। इन्हें आउटसोर्सिंग के जरिए यह मौका दिया जाएगा। कॉरपोरेशन में चालक-परिचालकों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया। इसको लेकर जेकेआरटीसी प्रबंधन ने एजेंसी, एनजीओ और कंपनियों से आवेदन मांगा है। वहीं दूसरी तरफ सरकार के इस फैसला का यूनियन विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन


जेकेआरटीसी में वर्तमान में सात सौ से अधिक वाहन हैं, जबकि लगभग छह सौ चालक हैं।  हालांकि, आउटसोर्सिंग पर कितनी संख्या में लोगों को भर्ती किया जाएगा, यह अभी तय नहीं है। कॉरपोरेशन में नौ सालों से भर्ती नहीं हुई। हालांकि, इस बीच दो बार भर्ती प्रकिया शुरू हुई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से उसे रद्द किया गया।

 जेकेआरटीसी प्रबंधन ने चार साल पहले शुरू की भर्ती प्रक्रिया को अगस्त में रद्द किया था। इसके बाद सरकार ने आउटसोर्सिंग पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने का फैसला लिया है। जेकेआरटीसी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष वजात हुसैन ने कहा कि आउटसोर्सिंस कर्मचारियों के हित में नहीं है। सरकार को युवाओं को स्थायी रोजगार देना चाहिए।
विज्ञापन

 
जेकेआरटीसी की वर्कशॉप में आज नहीं होगा काम
चार महीने से वेतन न मिलने के विरोध में जेकेआरटीसी के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। मांगों के समर्थन में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को कॉरपोरेशन की वर्कशॉप में काम नहीं होगा। वर्कशॉप के कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें