लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इसी क्रम में लेह स्थित कुशोक बकुला रिंपोछे एयरपोर्ट को भी सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एयरपोर्ट परिसर में प्लास्टिक बॉटल क्रशिंग मशीन लगाई गई है। वहीं, लद्दाख में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी की सूचना को मन की बात कार्यक्रम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया गया है।