फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में गंदगी मुक्त अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंदगी मुक्त अभियान प्रदेश में शुरू किया गया है। देश भर में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान को चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में इसकी औपचारिक शुरुआत हो गई। संबंधित उपायुक्तों की देखरेख में जिला पंचायत अधिकारियों ने पूरे जम्मू-कश्मीर में सरपंचों के साथ ई-रात्रि चौपाल के साथ अभियान शुरू किया है। सरपंचों के नेतृत्व में अभियान सभी जिलों और ब्लॉकों में उत्साही लोगों की भागीदारी के साथ चलाया गया। कारोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अभियान की सभी गतिविधियों की योजना बनाई गई है। सप्ताह भर के अभियान के दौरान ग्रामीण इलाकों में सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें