फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीडीसी सदस्य ने 85 लाख की जलापूर्ति योजना का नींव पत्थर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा नेता व डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने बुधवार को सरपंच किशोरी लाल के साथ पंचायत कैंक जागीर (सोहल) में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 85 लाख की लागत से बनने वाली जलापूर्ति योजना का नींव पत्थर रखा। यह पंचायत के लोगों की लंबित मांग थी, जिसे पूरा किया गया है। शारदा भाऊ ने कहा कि इस जलापूर्ति योजना का काम पूरा होने पर इलाके में पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई कल्याणकारी योजनाएं पूरे देश में चलाई जा रही हैं। उनमें से एक मुख्य योजना जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल से जल का सपना पूर्ण होगा। इसमें लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि नई जलापूर्ति योजनाओं पर खर्च किए जाएंगे। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। इस मौके पर एईई राजीव कुमार, जेई बंसी लाल रैना, शाम सिंह, सरपंच किशोरी लाल, नेता शाम लाल शर्मा, लाल चंद, सरदार गुरमुख सिंह, काका राम, पंच अशोक कुमार, दयाल चंद, जमिता राम, भगवान दास, राहुल, बाल कृष्ण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें