सांबा। जिले की छजवाल पंचायत के गांव सुंजमा के ग्रामीणों की पानी की किल्लत को देखते हुए डीडीसी अध्यक्ष केशव शर्मा ने ट्यूबवेल का नींव पत्थर रखा। उन्होने कहा कि ग्रामीणों की पुरानी मांग थी। बैक टू विलेज कार्यक्रम में यह मांग उठाई गई थी। इसके लिए 2 करोड़ 28 लाख 65 हजार रुपयेके फंड की योजना बनाई गई थी। अब फंड मिलने पर नींव पत्थर रखा गया है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल के बन जाने से छजवाल पंचायत के सुंजमा के आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण को पानी की आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बैक टू विलेज कार्यक्रम के दौरान बडे़-बडे़ अधिकारी गांवों में पहुंचे व ग्रामीणों की परेशानियों को सुना, जिस पर अमल भी हुआ। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र, बीडीसी अध्यक्ष कमलेश कुमारी, सरपंच गिरधारा सिंह, पंच पूनम के अतिरिक्त ग्रामीण भी उपस्थित थे। संवाद