फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने किया ट्रांसफार्मर और रोड के काम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने ब्लॉक चौकी चौरा पंचायत कनेडी, घार मजूर में शनिवार को दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही नए ट्रांसफार्मर और 6 लाख की लागत से बनने वाली सिधड़ा जलाडा सड़क के काम का शुभारंभ किया। यह सड़क दो पंचायत को जोड़ेगी। लोगों ने बिजली, पानी, स्कूल में शिक्षक की कमी और इलाके में पटवारी को लेकर आ रही परेशानी से अवगत कराया। सुरेश शर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी हर समस्या का समाधान जल्द होगा। आने वाले दिनों में बुध चडेआई में ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, सरपंच चुन्नीलाल, हरबंस लाल, आशु शर्मा, नायब सरपंच सतपाल, पंच बाबा काली, पुरुषोतम कुमार, विशन, बिट्टू , शशी कुमार, विजय, बाबूराम, बिट्टू राम, पूर्व सरपंच रमेश लाल युवा मोर्चा के प्रधान राकेश शर्मा सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें