सांबा। जिला की पंचायत दियानी के वार्ड 9 में सरपंच प्रदीप ललोत्रा ने बोरवेल का काम शुरूं करवाया। सरपंच ने कहा कि वार्ड 9 के मोहल्ला कोठा लखड़ी, एसटी बस्ती के ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते इस वार्ड के लिए बोरवेल का काम शुरू करवाया गया है। इससे स्थानीय लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। इस अवसर पर स्थानीय पंच मोहमद यूसुफ भी उपस्थित थे। संवाद