सांबा। घगवाल की पंचायत नोनाथ के गांव सांदी के ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। एक सप्ताह से ग्रामीणों को पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीसी चेयरमैन विजय टंगोत्रा व नोनाथ के सरपंच अपर्ण पगोंत्रा के साथ एसडीएम रमकेश शर्मा से भेंट कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों के अनुसार एक सप्ताह से पंप जल जाने से उन्हें पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। उन्हें दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। एसडीएम ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कहा कि उचित कदम उठाए जाएं व शीघ्र ही पानी की आपूर्ति को चालू किया जाए। संवाद