फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली व पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधयाक से मिला बॉर्डर के लोगों का प्रतिनिधिमण्डल।

विज्ञापन
बिजली व पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधयाक से मिला बॉर्डर के लोगों का प्रतिनिधिमण्डल। - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव चंगिया से किसानों का एक प्रतिनितिध मंडल बिजली-पानी की समस्या को लेकर रविवार को पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई कर रहे पूर्व सरपंच यसपाल ने बताया कि गांव चंगिया में बिजली की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फसल लगाने की तैयारियां चल रही हैं। किसानों ने बॉर्डर पर पंपसेट लगा रखे हैं। वहां लगे ट्रांसफर को अपग्रेड करने की जरूरत है। नहर का पानी लास्ट टेल तक नहीं पहुंच पाता है, जिससे किसानों को पंपसेट पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इसीलिए ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाई जाए। ताकि पंपसेट सही तरीके से चल सकें। उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज से पंप नहीं चल पाते हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि हम बिजली व सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जल्द इस समस्या का समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें