फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों बाद एसटी मोहल्ला चडयाला जगमगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। सेरी ब्लाक के गांव चडयाला में एसटी मोहल्ला के लोग वर्षों से दीये की लौ या मोमबत्ती जलाकर जीवन बसर कर रहे थे। इनकी परेशानियों को बीडीसी ब्लाक चेयरमैन सेरी नीना शर्मा ने विद्युत विभाग के एईई कुलदीप राज गुप्ता को अवगत कराया। इसे गंभीरतासे लेते हुए एईई ने टीम भेज कर बिजलीघर पडोरी (चडयाला) से अस्थायी तौर पर एसटी मोहल्ला के लोगों को बिजली मुहैया कराई। मोहल्ले के मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद यूनुस, मंशा खान आदि ने बताया कि वर्षों से वह अंधेरे में रह रहे थे। अब की रोशनी में रोजा इफ्तार कर बड़ी खुशी हुई। इस संबंध में नीना शर्मा ने एईई व उनकी टीम का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि कोविड-19 के इस संकट की घड़ी में विद्युत विभाग ने एसटी मोहल्ला चडयाला के गरीब परिवारों को रोशन कर सराहनीय कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें