दोमाना। सारी रकवाला में मंगलवार रात चोर घर में घुसकर एसी, रसोई गैस सिलिंडर सहित सोने के गहने चुरा ले गए। घर पर किसी के न होने का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर में सेंध लगा दी। घरवालों को घटना का पता तब चला जब वह घर पहुंचे। सारी रकवाला निवासी केवल सिंह ने बताया कि वह रामबन के रहने वाले हैं। वह पिछले कुछ दिनों से रामबन गए हुए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने घर से एसी, गैस सिलिंडर, सोने की बालियां आदि चुरा लीं। केवल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद