अखनूर/ दोमाना। ब्लॉक कोट भलवाल के गांव सेरी पंडित में दो सप्ताह से ट्यूबवेल की पंप खराब है। इस कारण क्षेत्र के करीब दो सौ परिवार पेयजल से वंचित हैं। लोगों में जल शक्ति विभाग के प्रति रोष है। लोगों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी हैं।
ग्रामीण विजय कुमार ने बताया दो सप्ताह से बिना पानी के रह रहे हैं। जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली ठीक नहीं होने पर खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण बुआ दिता, बोघराज, अजीत कुमार, काकू राम, अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के दो सौ परिवार को पानी की आपूर्ति के लिए कई बार विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी पंप ठीक नहीं की गई। अगर शीघ्र ही पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग के एकसाईन ब्रह्म ज्योत ने बताया कि पंप की मरम्मत की जा रही है, शीघ्र ही पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।