विजयपुर। पीएचई विभाग की तरफ से सोमवार को ट्यूबवेेल का शिलान्यास गुडा सलाथिया के सरपंच जतिंदर सिंह सलाथिया ने किया। इस मौके पर विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बने ट्यूबवेेल का काम रब बरोटियां में शुरू किया गया। सरपंच जितेंद्र सिंह सलाथिया ने कहा कि कंडी क्षेत्र के लोगों की मांग थी। क्योंकि लोगों को पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता है, लेकिन इस ट्यूबवेेल के बनने से क्षेत्र के लोगों को समय पर पानी मिल जाएगा और कई साल से चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा। इस मौके पर पीएचई विभाग के जेई सेजल गुप्ता, इंस्पेक्टर राजू सलाथिया, नायब सरपंच राकेश सिंह, पंच पंकज सलाथिया, रविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो