फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा आईसीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना महामारी की चुनौतियों से निपटने के लिए भगवती नगर में निर्माणाधीन डीआरडीओ के कोविड अस्पताल में जम्मू-कश्मीर का सबसे बड़ा आईसीयू बनने जा रहा है। 500 बेड क्षमता वाले अस्पताल के आईसीयू में वेंटिलेटर के साथ 125 बेड की सुविधा होगी। यह अस्पताल 25 मई को बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एलजी मनोज सिन्हा ने निर्माणाधीन अस्पताल का दौरा कर प्रस्तावित सुविधाओं की तैयारियाें का जायजा लिया। वहीं एलजी ने मेडिकल कॉलेज जम्मू का दौरा भी किया। यहां उन्हें बताया गया कि तीन दिन के भीतर जीएमसी जम्मू में 250 नर्स ज्वाइन करेंगी। इससे कोरोना महामारी से जूझने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की मदद मिलेगी। एलजी ने अस्पताल प्रबंधन को इस दौरान कोविड मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए वार्डों में सीनियर डाक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ की 24 घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को सभी जरूरी दवाइयों और तीमारदारों के लिए पौष्टिक आहार का प्रबंध करने की भी हिदायत जारी की। एलजी ने जीएमसी जम्मू में ऑक्सीजन के दो नए प्लांट स्थापित करने संबंधी निर्देश दिए। इस दौरान जीएमसी जम्मू में सौ बेड वाले नए कोविड वार्ड को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। वहीं भगवती नगर डीआरडीओ अस्पताल साइट पर पहुंचे एलजी को बताया गया कि 500 बेड वाला वातानुकूलित कोविड अस्पताल 25 मई को पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। इस अस्पताल में 125 आईसीयू बेड और वेंटिलेटर्स की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने अस्पताल तक सड़क बनाने के लिए संबंधित विभाग में तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बताया गया कि 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल आक्सीजन क्षमता के दो टैंक स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल का पूरा ढांचा प्री फेब्रीकेटेड है। इस अवसर पर मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, बिजली विभाग के प्रधान सचिव रोहित कंसल, मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर, डीसी अंशुल गर्ग, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. रेणु शर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें