फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष को पाकिस्तान में सफल वायु हमले का अंदेशा नहीं था: डॉ. जितेंद्र सिंह

Mon, 04 Mar 2019 12:04 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि विपक्षी दलों को पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों में सफल वायु हमले का अंदेशा नहीं था। जम्मू में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सशस्त्र बलों की कार्रवाई पर सियासत न करने की बात कर रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद कह रहे हैं कि पायलट अभिनंदन को कांग्रेस के शासन काल में प्रशिक्षण मिला है। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के समय सबूत मांगने वाले अब एक बार फिर वायु सेना के आतंकी शिविरों पर हमले के सबूत मांग रहे हैं। 

एक सवाल के जवाब में जितेंद्र सिंह ने जमात-ए-इस्लामी और आरएसएस में समानता बताने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जमात-ए-इस्लामी देश को तोड़ना चाहती है और हवाला की राशि पर इसके नेता व संगठन पलता है। जबकि आरएसएस देश भक्त संगठन और सौ साल पुराना है।
विज्ञापन


मातृ भूमि के लिए आरएसएस सदैव खड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि आपात काल के दौरान जब जय प्रकाश नारायण पर लाठीचार्ज हुआ तो उन्हें बचाने के लिए तत्कालीन आरएसएस प्रमुख नानाजी देशमुख ने अपने शरीर को आगे किया और घायल हुए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें