जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्मिक और प्रशिक्षण के अंतर्गत केंद्रीय भंडार ने जरूरतमंद लोगों को आवश्यक किट्स मुहैया करवाने के लिए अनूठी पहल के तहत बुधवार को नई दिल्ली में 1700 किट्स एसडीएम, सिविल लाइंस मध्य दिल्ली जिले को सौंपी। 500 किट्स डीएम मध्य को सौैंपी जाएगी। प्रत्येक किट में तीन किलो चावल, तीन किलो आटा, दाल दो किलोग्राम, खाना पकाने का तेल, चिवड़ा या पोहा 500 ग्राम, नमक एक किलो, नहाने का साबुन एक टिकिया, कपड़े धोने का साबुन एक टिकिया और तीन पैकेट बिस्कुट शामिल हैं।