फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी में डीपीएपी ने मनाया स्थापना दिवस, बोले- जनता के हितों के लिए जारी रहेगा संघर्ष

Wed, 27 Sep 2023 04:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में डीपीएपी ने पार्टी स्थापना दिवस मनाया। सुशील शर्मा ने गुलाम नबी आजाद के गतिशील नेतृत्व में पार्टी की एक साल की उपलब्धियां बताईं और कहा कि डीपीएपी जम्मू-कश्मीर के लोगों को दृश्यमान राजनीतिक विकल्प प्रदान करेगा।
विज्ञापन
राजोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) ने बुधवार को पार्टी स्थापना दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए  जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि डीपीएपी ने अपने जम्मू मुख्यालय में सप्ताह भर चलने वाला स्थापना उत्सव शुरू किया है, जो 2 अक्टूबर 2023 को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर समाप्त होगा।

सुशील शर्मा ने गुलाम नबी आजाद के गतिशील नेतृत्व में पार्टी की एक साल की उपलब्धियां बताईं और कहा कि डीपीएपी जम्मू-कश्मीर के लोगों को दृश्यमान राजनीतिक विकल्प प्रदान करेगा। उन्होंने लोगों से उनके साथ खड़े रहने का वादा करने के लिए नेतृत्व को धन्यवाद दिया। पार्टी जिला अध्यक्ष ने कहा कि भूमि बेदखली आदेश, बीपीएल राशन रोकने जैसे जन विरोधी आदेशों पार्टी ने प्रमुखता से विरोध किया। यूटी और केंद्र सरकारों के साथ हमारे अध्यक्ष की बैठकों द्वारा सफलतापूर्वक इन्हें वापस ले लिया गया। पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओ से अपील करते हुए कहा कि वो जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों के साथ सम्पर्क करें और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें