जम्मू। रेलवे द्वारा चलाई जा रही श्रमिक और यात्री स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन प्रबंधक द्वारा जरुरी निर्देश जारी किए है। स्टेशन निदेशक चेतन तनेजा ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को केंद्रीय गृृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। उन्होंने यात्रियों को आरोग्य सेतु मोबाइल एप को डाउनलोड करने, यात्रा के दौरान और रेलवे स्टेशन आने पर फेस्क मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने को कहा है।यात्री ट्रेन से आने वाले सभी लोगों का कोरोना टेस्ट रेलवे स्टेशन पर ही किया जा रहा है। यात्रियों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बसों की व्यवस्था की गई है। स्टेशन पर आने वाले सभी यात्रियों की जा रही है ऐसे में सफर करने वाले ट्रेन के तय समय से कम से कम 90 मिनट पहले ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। देश के विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिक, आम लोग और छात्रों को वापिस लाने के लिए रेलवे ने विशेष श्रमिक ट्रेन चला रहा है। ------------