फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दंपती से लगातार पैसे मांग रहा था ऑटो चालक, मना करने पर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- हत्या से तीन दिन पहले पत्नी के साथ झगड़ा कर पांच हजार रुपये लेकर घर से हो गया था फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दंपति हत्या मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह ने ऑटो चालक दीपक सिंह के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। बताया कि हत्या का उद्देश्य पैसों की मांग थी।
आरोपी बार-बार दंपती से पैसे मांगता था। इस बात से दंपती परेशान था। वारदात के दिन भी ऐसा होने की आशंका है। संभवत: पैसे मांगे और मना करने पर उसने हत्या कर दी। पिछले सात वर्ष से ऑटो चालक दीपक सिंह का सेवानिवृत्त प्रिंसिपल संजय चंदेल के घर आना-जाना था। हत्या करने से पहले दीपक तीन सितंबर को पत्नी के साथ झगड़ा कर अपने घर से चला गया। नौ सितंबर को परिवार ने पौनी चक पुलिस चौकी में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। वह 12 सितंबर की रात अपने घर दोबारा गया।
विज्ञापन

उसने पत्नी के साथ फिर झगड़ा किया और अलमारी तोड़कर पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। 14 सितंबर के दिन दीपक संजय चंदेल के घर घुसा और उनकी व पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था। लेकिन पुलिस ने महत्वपूर्ण स्थलों की सीसीटीवी से आरोपी का पता लगाया, जिसे जालंधर से एक होटल से गिरफ्तार किया गया।

हत्या करने से पहले ही फेंक दिया था मोबाइल
आरोपी दीपक सिंह ने हत्या करने से तीन दिन पहले ही अपना मोबाइल फोन फेंक दिया था। सूत्रों का कहना है कि हत्या के बाद इसने नया मोबाइल फोन भी लिया था। हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि इसने मोबाइल फोन क्यों फेंका। इसकी जांच की जा रही है।

मां ने कहा, बेटे को सजा मिले
आरोपी दीपक सिंह की मां निर्मला देवी इस वारदात को स्तब्ध है। उनका कहना है कि मुझे तो समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया। क्योंकि संजय चंदेल और उनकी पत्नी बहुत अच्छे थे। उनका हमारे घर पर आना-जाना भी था। यदि बेटे ने ऐसा किया है तो उसको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पति का किसी लड़की से है प्रेम प्रसंग
दीपक की पत्नी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी अनीता देवी का कहना है कि दीपक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करता था। कुछ दिन पहले वह ऑटो रिक्शा की ईएमआई देने बैंक गई थी। बैंक जाने पर पता चला कि दीपक ने बैंक से दो लाख रुपये का अतिरिक्त लोन लिया है। इसके बारे जब पति से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद बैंक से स्टेटमेंट निकलवाई। पता चला कि ये पैसा एक लड़की के खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा भी कुछ पैसे ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन


घर से क्या-क्या चुराया, ये बताने वाले जिंदा नहीं
आरोपी दीपक सिंह ने दंपती के घर से क्या-क्या चुराया है। इसके बारे पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। न ही आरोपी ने पुलिस को कुछ बताया। गिरफ्तारी के वक्त भी उससे कुछ खास बरामद नहीं हुआ। एसएसपी का कहना है कि घर में दो ही लोग थे, जिनकी हत्या कर दी गई। वहीं बता सकते थे कि क्या-क्या सामान था। आरोपी ने फिलहाल अभी कुछ नहीं बताया। पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें