संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नगर परिषद की नई वार्डों में सफाई नही होने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों के अनुसार डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
स्थानीय निवासी दिनेश, रोहित, शिव देव सिंह, संसार सिंह ने कहा कि नगर परिषद की नई वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। गलियों के किनारों पर गंदगी के ढेर लगने से मच्छर पनप रहे हैं। उनके अनुसार उनके वार्ड में कभी कभार ही सफाई कर्मचारी पहुंचते हैं। इससे गंदगी फैली हुई है, जो मच्छरों को बढ़ावा दे रही है। मलेरिया व डेंगू फैलने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार कहा गया था कि उनके वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने जिला उपायुक्त से मांग उठाई है कि कस्बे की नई वार्डों में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जाए ताकि लोगों को मलेरिया व डेंगू से बचाया जा सके ।बाक्स
सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते समस्या बन रही है, फिर भी नई वार्ड में डिमांड पर सफाई कर्मी भेजे जाते हैं। वहीं कर्मचारियों को प्रत्येक वार्ड में फाॅगिंग करने के निर्देश दिए हैं। पुराने कस्बे में फागिंग का काम पूरा होने वाला है अन्य वार्ड में भी की जा रही है।
जोध राज, सीईओ नगर परिषद सांबा।