जम्मू जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग ने बताया कि 45 से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग श्रेणी के तीन हजार लोगों को जिले में टीकाकरण के लिए ऑनलाइन सर्वेक्षण में अपना पंजीकरण कराया है, जिन्हें उनके दरबाजे पर टीका लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
दूसरी खुराक के लिए पांच और पहली खुराक के लिए तीन टीकाकरण स्थल उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से आनलाइन स्लाट बुक करवाकर टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोविड मृत्युदर सर्वे सक्षम के तहत अब तक 70 परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पेंशन/छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। ग्राम स्तर पर शिविर शुरू किए गए हैं, जिसमें लोगों को उनके दरवाजे पर सेहत कार्ड नामांकन और नियमित राजस्व सेवाएं प्रदान की जाएंगी। लोग पूरी तरह से कोविड प्रोटोकाल का पालन करके खुद और आसपास के लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखें।