रियासी। चोरों ने नगर के वार्ड 11 के मंडियां मोहल्ले में स्थित बाबा श्री लाल दयाल को निशाना बनया है। इस दौरान वह दानपात्र उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने शनिवार देर रात वारदात को अंजाम दिया है। मोहल्ले में मंदिर होने के कारण इसके दरवाजे पर ताला नहीं लगाया जाता है। रोजाना की भांति मंदिर के दरवाजों को कुंडी लगा कर बंद कर दिया जाता है। मगर रविवार सुबह मंदिर में बाबा लाल दयाल की प्रतिमा के पास रखा हुआ दानपात्र गायब मिला है। मंदिर की देखरेख करने वाले मीरा पंडोह ने आसपास के लोगों सहित पार्षद रिंपी दूबे को भी सूचित किया। बाद में सूचना मिलने के के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति का जायजा लेेने के बाद मामला दर्ज किया है। मीरा पंडोह ने बताया कि दानपात्र को दो साल से नहीं खोला था। अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि उसमें कितने रुपये होंगे। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।