बाल आक्ष्रम माहौर के बच्चे सेना अधिकारी के साथ।
- फोटो : REASI
रियासी। माहौर में स्थित बाल आश्रम के बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सेना आगे आई है। वह बच्चों को पढ़ने-लिखने की वस्तुएं प्रदान कर रही है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।
माहौर में समाज कल्याण विभाग के बनाए बाल आश्रम में 18 बच्चे हैं। ये बच्चे चसाना, लाड, धरमाड़ी, बुद्दन और शजरू से आए हैं। सभी अपनी शिक्षा माहौर के स्थानीय सरकारी स्कूल में ग्रहण कर रहे हैं। स्कूलों में उनको किसी वस्तु की आवश्यकता होती है तो सेना उपलब्ध करवा रही है। पिछले दिनों बाल आश्रम में दो कंप्यूटर सेना ने दिए थे, ताकि बच्चे कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण कर सकें।
सेना के अधिकारी ने सभी बच्चों को हरसंभव सुविधा देने का आश्वासन दिया है। बच्चों से पढ़ाई लिखाई के साथ खेलकूद में भी शामिल होने को कहा गया है। सैन्य अधिकारी ने बच्चों से कहा कि वह अपने आप को असहाय न समझें। सेना उनके डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, आदि बनने के सपने जरूर पूरा करेगी। उनको किसी प्रकार की तकलीफ हो तो वे संबंधित अधिकारी से जरूर साझा करें।