जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को 9.47 करोड़ रुपये का चेक उपराज्यपाल जीसी मुर्मू को सौंपा। यह धनराशि जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से एकत्रित की गई थी, जिसे जम्मू-कश्मीर राहत कोष में दान किया गया है।