फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडको ने जम्मू-कश्मीर राहत कोष में 18.10 लाख रुपये दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू व कश्मीर राज्य औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने कोरोनो वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई के लिए जम्मू व कश्मीर राहत कोष में 18 लाख दस हजार रुपये दिए हैं। जेएंडके सिडको के प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार ने उद्योग और वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव मनोज कुमार द्विवेदी को जम्मू-कश्मीर राहत कोष में योगदान के रूप में 18, 09,640 रुपये का चेक प्रदान किया। निगम के कर्मचारियों के स्वैच्छिक योगदान के रूप में एकत्र की गई राशि राहत खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने आयुक्त सचिव को बताया कि दान निगम के कर्मचारियों के वेतन का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि सिडको ने क्वारंटीन सुविधाओं की स्थापना के लिए संबंधित जिला प्रशासन को रंगरेथ, लस्सीपोरा और खोनमोह में अपनी औद्योगिक संपदाओं में भवन और शेड की पेशकश की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें