फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस नहीं, एनसीपी की वजह से गठबंधन टूटा'

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के आई बाढ़ का जायजा लेने रियासत के दौरे पर आईं सोनिया गांधी और राहुल गांधी आज दौरे के दूसरे दिन पुंछ के सूरनकोट पहुंचे। यहां पर उन्होने बाढ़ पीड़ितो से मुलाकात की।
विज्ञापन


जब इस दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से हाल ही में एनसीपी के साथ टूटे गंठबंधन पर सवाल किया गया तो सोनिया गांधी ने गठबंधन टूटने का ठीकरा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सिर फोड़ा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में गठबंधन टूटने लिए मुझे या कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और ना ही पार्टी को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
विज्ञापन

15 साल पुराना गठबंधन टूटा

गौरतलब है कि एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को महाराष्ट्र में 15 साल पुराना गठबंधन टूटने के लिए सीधे-सीधे राहुल गांधी और पृथ्वीराज चव्हाण को जिम्मेदार ठहराया था।

सोमवार को शरद पवार ने कहा था, 'हम पिछले कुछ समय से देख रहे थे कि राहुल गांधी और उनकी टीम के लोग हमारी लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। वह हमारी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसल‌िए हम अलग हो जाएं।'

बाढ़ पीड़ितों से मिलने जम्मू-कश्मीर गईं सोनिया गांधी से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसके लिए सीधे-सीधे एनसीपी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा, 'न तो मेरे कारण, न कांग्रेस पार्टी और न राहुल के कारण ऐसा हुआ है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें