कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को टाउन और आसपास इलाकों में लावारिस कुत्तों के काटने से 12 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मलिक मोहल्ला और आसपास के कुछ इलाकों में लावारिस कुत्तों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया है। सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। एसडीएच कुपवाड़ा के चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि घायलों की पहचान वली मोहम्मद (40), मोहम्मद जमाल (55), सुहैब (6), लवली सिंह (25), जावेद अहमद (16), सकलैन (28), गुलाम मोहम्मद (70), हफीजा बेगम (55), सुमैया (27), अब्दुल अहद हजाम (60), गुलाम मोहिउद्दीन (65) और मोहम्मद शफी (58) के रूप में की हुई है। अधिकारी ने कहा, सभी का इलाज किया जा रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक जिले में लावारिस कुत्तों के हमलों में एक शख्स की मौत हुई है, जबकि 35 लोग जख्मी हो चुके हैं।