शिव सेना डोगरा फ्रंट की ओर से मिश्रीवाला में प्रदर्शन कर राज्य और केंद्र सरकार से जम्मू के साथ हो रहे भेदभाव को बंद करने की आवाज उठाई गई।
शिव सेना डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि जम्मू में क्षेत्रफल और वोटरों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद विधानसभा सीटें कम हैं। कश्मीर में कम वोटर होने पर भी विधानसभा की ज्यादा सीटें हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जम्मू के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि इस भेदभाव के अंत का एक ही हल है, वह है जम्मू को अलग राज्य बनाने का। इस मौके पर विक्रम शर्मा, गीता, वीना, राजकुमार, रवि, रमेश, सुरेंद्र आदि शामिल थे।