फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेंशन लेकर जा रही महिला काे मेटाडोर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बेकाबू मेटाडोर ने सोमवार को डोगरा चौक पर महिला को कुचल दिया। महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है। हालांकि चालक मौका पाकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी धरपकड़ जारी है।
दरअसल, मूल रूप से तालाब तिल्लो और इस समय बिश्नाह की रहने वाली तृप्ता देवी पेंशन लेने आई थी। वह डोगरा चौक पर मेटाडोर में बैठने के लिए चौक पार कर रही थी कि विक्रम चौक से आए (जेके02एए 4351) मेटाडोर चालक ने उसे कुचल दिया। इससे सिर पर गहरी चोट आई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर पुरुषोत्म कोतवाल ने बताया कि महिला पेंशन लेकर घर जा रही थी। वह बहन के बेटों के साथ रहती थी। बेटा उन्हें लेने आ रहा था। उसने डोगरा चौक पर रुकने के लिए कहा था। फिलहाल मेटाडोर को जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसानियत शर्मसार - तमाशबीन बने रहे लोग, 10 मिनट तक तड़पती रही महिला
महिला को मेटाडोर चालक ने जब कुचला तो वह 10 मिनट तक वही पर पड़ी रही। लोग महिला को अस्पताल ले जाने के लिए आपस में बात तो करते रहे, लेकिन किसी ने अपने वाहन में बिठाकर अस्पताल नहीं पहुुंचाया। अंत में एक ई रिक्शा चालक ने उसे लिटाया और जीएमसी पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें