फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Encounter: आतंकी हमलों पर फूटा महबूबा मुफ्ती का गुस्सा, जम्मू कश्मीर डीजीपी को बर्खास्त करने की मांग की

Tue, 16 Jul 2024 04:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमले को लेकर जम कर रोष जताया है। इतना ही नहीं महबूबा ने जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन को बर्खास्त करने की मांग कर दी है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने आतंकी हमले को लेकर जम कर रोष जताया है। इतना ही नहीं महबूबा ने जम्मू कश्मीर पुलिस प्रमुख आरआर स्वैन को बर्खास्त करने की मांग कर दी है। उन्होंने गृहमंत्री और रक्षामंत्री से मामले का कड़ा संज्ञान लेने की बात कही है।
विज्ञापन


महबूबा ने कहा, 'कोई जवाबदेही नहीं है। अब तक तो सभी के खिलाफ कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। डीजीपी को बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था। पिछले 32 महीनों में करीब 50 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है... मौजूदा डीजीपी राजनीतिक रूप से चीजों को ठीक करने में व्यस्त हैं। उनका काम पीडीपी को तोड़ना, लोगों और पत्रकारों को परेशान करना और लोगों को धमकाना है...

उन्होंने आगे कहा, '...सत्यापन को हथियार बना दिया गया है। वे अधिकतम लोगों पर यूएपीए लगाने के तरीके खोज रहे हैं... हमें यहां किसी फिक्सर की जरूरत नहीं है, हमें डीजीपी की जरूरत है। हमारे पास पहले भी दूसरे राज्यों से डीजीपी आए हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। किसी ने भी सांप्रदायिक आधार पर काम नहीं किया है, जैसा कि अब किया जा रहा है।'


राहुल गांधी ने कहा- भाजपा की गलत नीतियों का खामियाज़ा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'जम्मू कश्मीर में फिर से एक आतंकी मुठभेड़ में हमारे जवान शहीद हो गए। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिजनों को गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। एक के बाद एक ऐसी भयानक घटनाएं बेहद दुखद और चिंताजनक है।'

आगे कहा, 'लगातार हो रहे ये आतंकी हमले जम्मू कश्मीर की जर्जर स्थिति बयान कर रहे हैं। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा हमारे जवान और उनके परिवार भुगत रहे हैं। हर देशभक्त भारतीय की यह मांग है कि सरकार बार-बार हो रही सुरक्षा चूकों की पूरी जवाबदेही ले कर देश और जवानों के गुनहगारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। दुख की इस घड़ी में पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।'

फारूक और उमर ने कहा- शोक संतप्त परिवारों के साथ हार्दिक संवेदनाएं हैं

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने डोडा में मुठभेड़ में एक कैप्टन समेत चार भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस दुखद मौत पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। इस कठिन समय में उनकी हार्दिक संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।
विज्ञापन

बीते दो महीनों में जम्मू कश्मीर में कब-कब हुई आतंकी वारदात
  • जून 09- रियासी में बस आतंकी हमला, दस नागरिक मारे गए, पचास करीब घायल
  • जून 11- कठुआ के सैडा सोहल में आतंकी हमला, एक सीआरपीएफ जवान बलिदान, दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर,
  • जून 11- डोडा की तहसील भद्रवाह के छत्रगलां में एक एसपीओर सहित पांच जवान घायल
  • जून 12- डोडा के गंडोह में आतंकियों के साथ मुठभेड़, पुलिस कर्मी घायल
  • जून 26- डोडा के गंडोह में मुठभेड़, तीन आतंकवादियों का खात्मा
  • जुलाई 08- कठुआ के बदनोता में आतंकी हमला, पांच जवान बलिदान, पांच घायल
  • जुलाई 09- डोडा के भद्रवाह में मुठभेड़, भाग निकले आतंकी
  • जुलाई 15- डोडा के देसा में मुठभेड़, एक कैप्टन सहित चार जवान घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें