फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramban: दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाया जाए विकासात्मक योजनाओं का लाभ- जितेंद्र सिंह

Mon, 14 Nov 2022 02:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डॉ. जितेंद्र सिंह ने चार करोड़ की अमृत सरोवर का ई-उद्घाटन किया। इसमें हर्रीवली ढोक पंचायत धीड़ा में अमृत सरोवर भी शामिल है, जो 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
विज्ञापन
लाभार्थी को वाहन की चाभी सौंपते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को नए जिला प्रशासनिक परिसर, मैत्रा रामबन के कांफ्रेंस हॉल में जिला रामबन की जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की। प्रारंभ में जिला विकास आयुक्त रामबन, मुसर्रत इस्लाम ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में लागू की जा रही केंद्र प्रायोजित योजनाओं और अन्य परियोजनाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन


राज्य मंत्री ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम के लिए समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पीआरआई द्वारा उजागर किए गए वास्तविक मुद्दों को प्राथमिकता देने के अलावा जिले के दूरस्थ और दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचने के लिए लोगों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया ताकि लोग सामाजिक और विकासात्मक योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

अमृत सरोवर के निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक, जल जीवन मिशन और अन्य विकासात्मक योजनाओं को जिले भर में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिला विकास आयुक्त मुसर्रत इस्लाम की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से जिला विकास आयुक्त द्वारा दी गई ब्रीफिंग पर संतोष व्यक्त किया। 
विज्ञापन


अध्यक्ष, जिला विकास परिषद, रामबन, डॉ. शमशाद शान और अध्यक्ष नगर परिषद रामबन सुनीता सुम्ब्रिया, बीडीसी, डीडीसी सदस्यों और पीआरआई ने अपने-अपने क्षेत्रों की विकासात्मक जरूरतों की विभिन्न मांगों को पेश किया और उनके शीघ्र निवारण की मांग की। उन्होंने रिकॉर्ड समय में बेली सस्पेंशन ब्रिज (बीएसबी), मैत्रा को फिर से शुरू करने के लिए विशेष रूप से मंत्री और सामान्य रूप से जिला प्रशासन की सराहना की। मंत्री ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को उनके शीघ्र निराकरण के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस बीच, डॉ. जितेंद्र सिंह ने चार करोड़ की अमृत सरोवर का ई-उद्घाटन किया। इसमें हर्रीवली ढोक पंचायत धीड़ा में अमृत सरोवर भी शामिल है, जो 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 3.50 लाख रुपये की लागत से पंचायत नर पार्थमुल्ला, प्रखंड गूल में पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित अलींदर पंचायत कस्कूट, प्रखंड बनिहाल में तीन लाख और एलिनबास-बी, ब्लॉक उखराल में पांच लाख से निर्माण किया गया। उन्होंने ढालवास में ट्रांजिट आवास और ट्रांसहुमेंट जनजातीय आबादी के लिए सुविधाओं का भी ई-उद्घाटन किया, जो 13.30 कनाल भूमि से अधिक विकसित की गई है।

मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत 2.5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली रामबन जिले की चंपा, सना और इंड क्षेत्रों की जल आपूर्ति योजनाओं (डब्ल्यूएसएस) की ई-नीलामी भी रखी।

इससे पहले, मंत्री ने एक प्रदर्शनी-सह-जागरूकता शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों के साथ विभिन्न विभागों द्वारा उनके उत्पादों को दर्शाने वाले स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और स्थानीय उत्पादों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कहा।

इस दौरान डीसी मसरत इस्लाम ने अवगत कराया कि जिले में जंगली अनार, शहद उत्पादन की पर्याप्त क्षमता है। जिले ने सुलाई शहद और अनार दाना के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के लिए दोनों उत्पादों का चयन किया है. मंत्री ने विकलांग लाभार्थियों को तिपहिया साइकिल की चाबी भी सौंपी। इससे पहले, मंत्री ने मैत्रा, रामबन में चिनाब नदी पर नए लांच किए गए बेली सस्पेंशन ब्रिज (BSB) का भी दौरा किया।

बैठक में एसएसपी, मोहिता शर्मा, एडीडीसी, राजिंदर शर्मा, सीईओ, पीडीए, शेर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी, आईसीडीएस, जहांगीर हाशमी, एडीसी, हरबंस लाल शर्मा, जीएम, डीआईसी, रविंदर आनंद, उप. डीईओ, लाल चंद, एसीडी, अशोक सिंह, सीईओ, देव आनंद, सीएमओ, डॉ. कमला जादू के अलावा अन्य जिला और संबंधित विभागों के क्षेत्रीय अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें