फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: पीएम मोदी ने दिवाली पर दी शुभकामानाएं, जानें कब-कब सैनिकों के साथ मनाया पर्व

Sun, 12 Nov 2023 10:31 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रधानमंत्री मोदी 2014 से हर साल दिवाली अंतरराष्ट्रीय सीमा नियंत्रण रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जवानों साथ मनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी दिवाली मनाते हुए (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है। दीपावली के अवसर पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। ये खास त्योहार आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लाए।" देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के पर्व पर भारत की सरहद पर पहुंच सकते हैं। हालांकि पीएमओ की तरफ से इसे लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी 2014 से हर साल दिवाली अंतरराष्ट्रीय सीमा नियंत्रण रेखा या फिर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जवानों साथ मनाते आ रहे हैं। वह सियाचिन, खासा, सुमदो, गुरेज वैली, हर्षिल, राजोरी, जैसलमेर, नौशेरा और कारगिल सहित विभिन्न स्थानों पर सैनिकों के बीच दिवाली के त्योहार की मिठाई बांटते रहे हैं। पीएम मोदी की दिवाली सशस्त्र बलों के साथ मनाने की परंपरा जवानों को प्रेरित करती है।

प्रधानमंत्री ने साल 2014 में विश्व के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन में, वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में, वर्ष 2016 में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सैनिकों संग दिवाली मनाई थी।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में, 2018 में उत्तराखंड के केदारनाथ और वर्ष 2019 में जम्मू संभाग के राजोरी में सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। 

प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में, वर्ष 2021 में जम्मू संभाग के राजोरी जिला के नौशहरा में और वर्ष 2022 में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में दिवाली मनाई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें