फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मंडलायुक्त ने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा करते मंडलायुक्त रमेश कुमार और राहुल यादव
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की रविवार को समीक्षा की गई। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल यादव के साथ अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। तवी रिवर फ्रंट, अप्सरा रोड, रणवीर नहर और तालाब तिल्लो नहर परियोजना पर गहनता के साथ विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले स्मार्ट सिटी के तकनीकी निदेशक एसएल कपूर ने परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी। सीईओ राहुल यादव ने मंडलायुक्त को बताया कि शहर में मुख्य रूप से बड़ी परियोजनाओं में तवी रिवर फ्रंट, अप्सरा रोड, रणवीर नहर शामिल है। इनका काम तेजी से चल रहा है। समय पर कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें