फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 100 छात्राएं आईआईएम रोहतक में करेंगी छह सप्ताह का प्रशिक्षुता कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। गवर्नमेंट महिला पॉलिटेक्निक जम्मू और श्रीनगर के 100 से अधिक छात्राओं को रविवार को आईआईएम रोहतक भेजा गया। कौशल विकास विभाग के निदेशक सुदर्शन कुमार ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जम्मू संभाग से 50 और कश्मीर से 50 छात्राएं भेजी गई हैं। इन छात्राओं को रोहतक में छह सप्ताह का प्रशिक्षुता कोर्स करवाया जाएगा। छात्रों में व्यावसायिक कौशल विकसित किया जाएगा। छात्राएं कई परियोजनाओं, असाइनमेंट और केस स्टडीज पर काम करेंगी। जम्मू-कश्मीर के हाल ही के वर्षों की सफल व्यावसायिक परियोजनाओं पर केस स्टडी लिखना, जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में उद्योगों के लिए विकास की गुंजाइश की पहचान करना और अपने स्वयं के उद्यमी उद्यम पर एक व्यवसाय योजना तैयार करना शामिल है। अग्रणी बैंकों और शीर्ष परामर्श फर्मों के विशेषज्ञ वक्ता छात्रों को एक नया व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय विनियमन के बारे में व्याख्यान देंगे। इस मौके पर सुकेत गुप्ता और जतिंद्र केसर समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन और प्रतिभा प्रबंधन विषय की दी जाएगी जानकारी
बैंक प्रबंधन और प्रतिभा प्रबंधन जैसे विषयों की भी कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। इसमें एक स्थायी व्यवसाय योजना कैसे तैयार की जाए। बैंकों और निवेशकों से वित्तीय सहायता कैसे ली जाए। उनके व्यवसाय मॉडल को कैसे लागू किया जाए। व्यवसाय कानूनों को समझा जाए। स्टार्ट अप लॉन्च करने संबंधी समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें