जम्मू। बीसी रोड से नए बस स्टैंड के लिए आना वाला एक रास्ता लंबे समय से बंद है। अभी सिर्फ एक ही रास्ता है जिससे वाहन होकर गुजरते है। बीसी रोड अगर कोई यात्री बस स्टैंड आना चाहिए तो उसे भी वाहनों के रास्ते से होकर जाना पड़ता जो लंबा है।
इस रास्ते को खोलने की मांग को लेकर वीरवार को ट्रेडर वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। सदस्यों ने कहा कि दो साल पहले इस बस स्टैंड का उद्घाटन हुआ था। प्रशासन इस रास्ते को नहीं खोल नहीं रहा है। सदस्यों ने कहा कि अगर प्रशासन ने 14 अगस्त तक इस रास्ते को लोगों के लिए नहीं खोला तो हम यहां रखे बैरिकेड को तोड़ देगे। ब्यूरो