फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीओजेके और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों में जागरूकता बढ़ाएं-मंडलायुक्त

विज्ञापन
मंडलायुक्त रमेश कुमार ने शुक्रवार को पीओजेके और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों वित्तीय सहायता य
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मंडलायुक्त रमेश कुमार ने पीओजेके डीपीएस और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों के बीच वित्तीय सहायता योजना संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। उपायुक्तों को पात्र लाभार्थियों को शामिल करते हुए योजना को पूरा करने के लिए व्यक्तिगत रूप से कार्यान्वयन प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभ कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मंडलायुक्त ने शुक्रवार को विस्थापित व्यक्तियों और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों के लिए वित्तीय सहायता योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने स्वीकृत और लंबित मामलों के संदर्भ में उपायुक्तों से लाभार्थियों के जिलेवार डेटा की जानकारी ली। उपायुक्तों से कहा कि यदि कोई बाधा हो तो उसे दूर करने के लिए डीपीएस और पश्चिमी पाकिस्तानी शरणार्थियों के प्रतिनिधियों सहित सभी हितधारकों के साथ बैठक करें। उपायुक्तों को कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों को नामित और उन क्षेत्रों में शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया जहां लक्षित आबादी रहती है। इस दौरान जम्मू, सांबा, कठुआ के उपायुक्त और प्रांतीय पुनर्वास अधिकारी जम्मू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें