फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैठक में धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर दिया जोर

विज्ञापन
राचीन स्थलों स्थलों के पुनरुद्धार पर बैठक करते मंडलायुक्त रमेश कुमार एवं अन्य: स्रोत सूचना विभा
विज्ञापन
जम्मू। प्राचीन धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार, पुनर्स्थापन, संरक्षण और रखरखाव योजना के तहत हुई प्रगति की मंगलवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार ने समीक्षा की। बैठक में इसका आकलन करने के लिए उपायुक्तों और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। मंडलायुक्त ने योजनाओं के निर्माण कार्यों की बारीकी से निगरानी करने और इन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। संभाग में अतिरिक्त विरासत स्थलों की पहचान के लिए बनाई गई कार्य योजना के विवरण पर चर्चा की। सूची में मंदिरों, तीर्थस्थलों और प्राचीन धार्मिक संरचनाओं को शामिल करने का सुझाव दिया। इन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित और संरक्षित करके, जम्मू अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पता लगाने के इच्छुक पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है, जिससे संरक्षण और आर्थिक विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें