रियासी। बारिश के कारण सोमवार को स्थगित हुई जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से फिर शुरू होगी। आयोजक एचसीसी और एसआरसीसी के सदस्यों ने बताया कि बारिश के चलते सोमवार से मैच नहीं खेले जा सके हैं। बुधवार को बारिश रुकने के बाद भी मैच नहीं हो सका है। मैदान का काफी हिस्सा गीला था और पिच को कुछ नुकसान पहुंचा है। वीरवार को पिच की मरम्मत कर दी गई है। शुक्रवार को दो मुकाबले होंगे। पहले प्रतियोगिता का फाइनल मैच 31 मार्च को खेला जाना था। अब अगर मौसम साफ रहा तो चार अप्रैल को फाइनल होगा। गौरतलब रहे कि जिला प्रीमियार लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आइपीएल की तर्ज पर करवाई जा रही है। खिलाड़ियों को बोली लगा कर खरीदा गया है।