संवाद न्यूज एजेंसी
परमंडल। जिला विकास आयुक्त राजेश शर्मा ने शनिवार को परमंडल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
जिला विकास आयुक्त ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क और पानी की समस्या के अलावा देविका नदी में साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। जिला विकास आयुक्त ने ऐतिहासिक स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि श्रद्धालुओं से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।