सेट इंडिया एनजीओ फूड फार आल की ओर से महारास्ट से आए लोगांे को राशन वितरित किया गया। साथ ही गायों के लिए चारे की व्यवस्था भी की। बताया जा रहा है कि लोग महारास्ट से गायों के साथ जम्मू आए थे। लाकडाउन के कारण यहां पर रह गए। खुले में ही जीवन यापन कर रहे थे। ऐसे में एनजीओ के माध्यम से लोगों को राहत पहुंचाई गई है। वालंटियर नवीन शर्मा, राकेश और कुलदीप ने लोगों को राशन वितरित किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।