फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर डिवीजन ने 22 मार्च से 18 अप्रैल तक 9.4 लाख टन सामान को विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया 

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जम्मू ।उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने 22 मार्च से 18 अप्रैल के बीच लगभग 9.4 लाख टन गेहूं, चावल, आलू एवं अन्य उपयोगी सामग्रियों को 388 मालगाड़ियों में लदान करके फ़ूड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाया हैं। लॉकडाउन में  भारतीय रेलवे इन दिनों किसानों के लिए खाद तथा आम लोगों के लिए खाद्द पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भूमिका निभा रही है। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि देश में निरंतर चल रहे हैं लॉक डाउन की विषम परिस्थितियों के उपरांत भी भारतीय रेलवे द्वारा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए माल गाड़ियां तथा पार्सल स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही हैं । 22  अप्रैल को डिवीजन ने 1338 वैगनो में लोडिंग की जो अब तक मंडल की सर्वोच्च लोडिंग है।  इसमें खाद्यान्नों की 28 रेक तथा कंटेनर की चार रेक शामिल थी। वैश्विक महामारी की स्थिति में, 28 खाद्यान्न रेक तथा चार कंटेनर रेक में लगभग 80000 टन खाद्यान्न का लदान कर देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में खाद्य सामाग्र की आपूर्ति के लिए मालगाड़ी मांग के अनुसार चलाई जा रही है। रेलवे की और से जम्मू के लिए विशेष पार्सल ट्रेन भी चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें