फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रीति ने सजाई सबसे सुंदर मेहंदी, डिस्प्ले योर टैलेंट की मेहंदी श्रेणी में जीता पहला स्थान

विज्ञापन
डिस्पले योर टैलेंट में मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी: स्रोत जम्मू विवि
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डिस्प्ले योर टैलेंट में शुक्रवार को महिला प्रतिभागियों ने मेहंदी प्रतियोगिता में गजब का हुनर दिखाया। प्रतिभागियों ने हाथों में तरह-तरह के डिजाइन सजाए। इसमें म्यूजिक एंड फाइन आर्ट की प्रीति मन्हास ने बाजी मारी। उसने सबसे सुंदर मेहंदी सजाई और पहला स्थान हासिल किया। जम्मू विवि के भूगोल विभाग की रिजवाना भट्ट और भास्कर डिग्री कॉलेज की शकीला ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। महिला कॉलेज उधमपुर से श्वेता ठाकुर और हीरानगर डिग्री कॉलेज से काजल शर्मा को मेरिट सर्टिफिकेट दिया गया। मेहंदी के अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई जो सोशल मीडिया एक सामाजिक माध्यम विषय पर आधारित थी। इसमें जम्मू कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी से इर्तिका तारिक ने प्रथम स्थान हासिल किया। जम्मू विवि के पत्रकारिता विभाग के इदरीस फिलाही ने दूसरा और अर्थशास्त्र विभाग से भव्य देव सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।

डिस्पले योर टैलेंट में मेहंदी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती प्रतिभागी: स्रोत जम्मू विवि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें