फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: 'सिर्फ आतंकियों का सफाया नहीं, उनके मददगारों का नेटवर्क भी तोड़ें', एलजी मनोज सिन्हा

Sat, 21 Nov 2026 12:49 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद और अलगाववाद के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने आतंकियों व उनके मददगारों की संपत्तियों की पहचान कर जब्ती-कुर्की की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों को एलजी मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र - फोटो : @OfficeOfLGJandK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने वाले पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों का लक्ष्य केवल आतंकियों को मार गिराने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि मदद और समर्थन देने वाले पूरे तंत्र को खत्म करना होगा।

विज्ञापन


आतंकियों और अलगाववादी तत्वों से जुड़ी संपत्तियों को जब्त और कुर्क करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उपराज्यपाल ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के सुरक्षा हालात, सर्दियों की तैयारियों और प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Trending Videos

उन्होंने अधिकारियों को सर्दियों के दौरान निगरानी बढ़ाने, सुरक्षा तैयारियां मजबूत करने और सभी क्षेत्रों में प्रभावी परिचालन नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद को बनाए रखने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए पारंपरिक पुलिसिंग से आगे बढ़कर काम करना होगा।---

जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर तय करें लक्ष्यउपराज्यपाल ने उपायुक्तों और एसएसपी को निर्देश दिए कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों की संपत्तियों की पहचान, जब्ती और कुर्की के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। इस संबंध में जिलेवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। उन्होंने कहा कि आतंकियों और अलगाववादी तत्वों से जुड़ी संपत्तियों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए।

एलजी सिन्हा ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जाए। शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी संस्थागत व्यवस्था बनाई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त न की जाए।

सीमा के पास अतिक्रमण और नशा तस्करी के खिलाफ सख्तीउपराज्यपाल ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) व अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्रों में अतिक्रमण रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन, नशा व गोवंश तस्करी पर कार्रवाई तेज करने तथा फर्जी खबरों से निपटने के लिए संयुक्त सोशल मीडिया सेल बनाने को कहा। उपराज्यपाल ने जोर दिया कि नार्को-आतंकवाद और नशे के खिलाफ अभियान निरंतर व सख्ती से चलते रहें, ताकि आतंकवाद व तस्करी का गठजोड़ पूरी तरह समाप्त हो सके।
विज्ञापन

उच्चस्तरीय बैठक में मुख्य सचिव डॉ. सज्जन सिंह यादव, पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव चंद्राकर भारती, स्पेशल डीजी (कोऑर्डिनेशन) एसजेएम गिलानी, जीएडी के आयुक्त सचिव एम. राजू, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव गोविंद जायसवाल, आईजीपी जम्मू तजिंदर सिंह, मंडलायुक्त विकास कुंडल, रेंज डीआईजी, उपायुक्त, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जम्मू संभाग में वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें