जीएमसी बारामूला में पहली बार किया गया फ्रैक्चर प्रॉक्सिमल फीमर के लिए इंटरटेन नेलिंग
- जिला प्रमुखों को आतंकी वारदातों से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। आईजीपी कश्मीर वीके बिरदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा परिदृश्य की व्यवस्था की समीक्षा के लिए वीरवार को पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक की। पुलिस नियंत्रण कक्ष कश्मीर में हुई बैठक में निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव कराने की रणनीति पर मंथन किया गया। आईजीपी ने जिला प्रमुखों को किसी भी संभावित आतंकवादी घटना को रोकने के लिए मौजूदा रणनीतियों का विश्लेषण और पुनर्मूल्यांकन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों और चुनाव कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षित वातावरण तैयार करने के लिए कहा। रेंज डीआईजी को जिलों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए सुरक्षित मार्ग की सुविधा के लिए संबंधित क्षेत्रों की सावधानीपूर्वक निगरानी करने का काम सौंपा गया। मार्ग नियोजन के लिए सीएपीएफ के समकक्ष डीआइजी के साथ समन्वय पर भी चर्चा की गई। संभावित खतरों का मुकाबला करने के लिए, विशेष रूप से राजमार्गों के पास के क्षेत्रों में घेराबंदी और तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के लिए श्रीनगर व शहर से सटी अंतर-जिला सीमाओं के प्रवेश बिंदुओं पर उच्च स्तरीय चौकियां स्थापित करने के लिए कहा गया।